सौर मंडल

आकाश में अनगिनत तारे दिखाई देते है। जो किसी न किसी सोलर सिस्टम का हिस्सा होते हैं। और ऐसे लाखो सोलेर सिस्टम इस ब्रम्हांड पर मौजूद हैं। हमारे सौरमंडल को मिल्की वे आकाशगंगा कहते है। और हमारा सौरमंडल  मिल्की वे आकाशगंगा के अंतिम छोर पर स्थित है।

सौरमंडल में सभी पिंड या ग्रह, सूर्य के गुरुत्वाकर्षण से बंधी हुई हैं। हमारे सौर मंडल में बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेपच्यून और प्लूटो ग्रह के साथ बौने ग्रह, दर्जनों चंद्रमा और लाखों क्षुद्रग्रह, धूमकेतु व उल्कापिंड हैं।

सौर मंडल किसे कहते हैं

सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं और अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं। सूर्य ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण सभी ग्रह इसका परिक्रमा करते हैं।

हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं जिसमे से बृहस्पति सबसे बड़ा है। इसके अलावा कई पिंड और छोटी ग्रह हैं। जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं। ग्रहों, उपग्रह, धूमकेतु, क्षुद्रग्रह, और उल्कापिंड सौरमंडल के सदस्य होते है। और सूर्य सौरमंडल में विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा का सबसे समृद्ध स्रोत होता है। 

हमारे सौर मंडल से परे, सितारों की तुलना में, अधिक ग्रह उपस्थित हैं। अब तक हमने मिल्की वे में कई ग्रहों की खोज की है जो किसी तारे की परिक्रमा करते है। हमारी आकाशगंगा के सैकड़ों अरबों तारों में से अधिकांश के पास अपना ग्रह हैं, और मिल्की वे, ब्रह्मांड में 100 बिलियन आकाशगंगाओं में से एक है।

आकार और दूरी

हमारा सौर मंडल सूर्य की परिक्रमा करने वाले आठ ग्रहों में सबसे अंतिम ग्रह युरेनस से भी बहुत दूर तक फैला है। सौर मंडल में कुइपर बेल्ट है जो नेप्च्यून की कक्षा में बर्फीले पिंडों का एक वलय है, जो बौना ग्रह प्लूटो से थोड़ा छोटा है।

कुइपर बेल्ट के आगे ऊर्ट क्लाउड है। यह विशाल गोला हमारे सौर मंडल को घेरे हुए है। इसे प्रत्यक्ष रूप से देखा नहीं गया है, लेकिन इसके अस्तित्व की भविष्यवाणी गणितीय मॉडल के आधार पर की जाती है।

ऊर्ट क्लाउड पहाड़ों के आकार से भी बड़े होते हैं, जो हमारे सूर्य की परिक्रमा 1.6 प्रकाश वर्ष दूर से करते हैं। यह 5,000 खगोलीय इकाइयों से लेकर 100,000 खगोलीय इकाइयों तक फैला हुआ है। एक खगोलीय इकाई  सूर्य से पृथ्वी की दूरी, का लगभग 93 मिलियन मील है। ऊर्ट क्लाउड सूर्य के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव की सीमा के अंतर्गत आते है। 

Leave a Reply